बरगी क्रूज हादसे से नहीं लिया सबक : मां नर्मदा के घाटों में सुरक्षा इंतजाम नहीं, अस्थि विसर्जन करने अनेक जिलों से पहुंचते हैं श्रद्धालु

मंडला।मंडला में महाराजपुर स्थित संगम घाट जो कि मां नर्मदा जी एवं बंजर नदी का संगम क्षेत्र है एवं मान्यताओं के अनुसार दूर दराज के क्षेत्रों से अस्थि विसर्जन एवं अन्य क्रिया कर्म के लिए लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। आस्था के अनुसार अपनी अपनी गतिविधियां करते हैं और संगम घाट पर स्नान करतें पूजन अर्चन करते हैं। बहुत से लोग यहां अनुष्ठानों के साथ पुराण कथा का आयोजन भी करते हैं। पूर्व में इस संगम घाट में अनेकों दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। लेकिन बरगी हादसे के बाद भी शासन प्रशासन ने कोई भी सबक नहीं लिया…लोगों का कहना है कि यहां स्नान करते समय अनेकों बार दुर्घटना हो चुकी है जिसके कारण पानी में डूबने से मौत भी हो जाती है आसपास के जिलों बालाघाट, सिवनी छिंदवाड़ा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते है।
मेले त्योहारों में नगरपालिका परिषद के द्वारा अस्थाई रूप से गोताखोरों व होमगार्ड के जवानों को सुरक्षा मुहैया कराने तैनात किया जाता है पंरतु बाकी समय घाट में सुरक्षा कि कोई व्यवस्था नहीं रहती है।







