प्रियांक जैन के प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने किया स्नेह अभिनन्दन

गाडरवारा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति से अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत कर विद्यार्थी परिषद में प्रदेश तक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने के उपरांत जैन भाजपा युवा मोर्चा के गाडरवारा मण्डल अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किये गए मण्डल से सीधे युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुने गए युवाओं में अलग पैठ और अपने सहज सरल स्वभाव के चलते व अनेक बड़े खेल आयोजन के संयोजक विशाल धार्मिक कांवड़ यात्रा एवं अनेक सामाजिक कार्यो हैल्पिंग हेंड के माध्यम से निरंतर समाजहित व सेवा के लिए कार्य करने के लिए जाने जाने वाले युवा प्रियांक को प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा की नवगठित टीम में नरसिंहपुर जिले से एक मात्र युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाये गए जिला भाजपा युवा मोर्चा में हर्ष की लहर व्याप्त हैं वही गाडरवारा विधानसभा में सुखद वातावरण के साथ प्रथम नगर आगमन पर माँ नर्मदा के झिकोली तट से माँ की पूजन के उपरांत साथी युवाओं के साथ वाहन रैली की शक्ल में साईंखेड़ा दादा जी धूनीवाले के आशीर्वाद उपरांत अनेक स्थानों पर नवनियुक्ति की स्थानीय जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं सहित युवाओं ने स्वागत वंदन कर साईंखेड़ा से गाडरवारा पहुँचे काफ़िले का आत्मीय स्वागत किया गया एवं श्री हनुमान मंदिर पुरानी गल्ला मंडी का आशीर्वाद लेकर भारतमाता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया सभी शुभचिन्तकों वरिष्ठों युवायों पार्टी पदाधिकारियों व युवा साथियों द्वारा बधाई प्रेषित की गयी







