जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
प्रतिष्ठित समाजसेवी मनोहर साहू नहीं रहे

जिले के प्रतिष्ठित नागरिक मनोहर लाल साहू का बीते दिन हृदयाघात से निधन हो गया ।स्व साहू सामाजिक धार्मिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका का निर्वहन करते थे वही राजनीतिक क्षेत्र का भी बड़ा नाम थे ।स्व साहू कांग्रेस के विभिन्न दायित्वों पर रहे,किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य रहते उल्लेखनीय कार्य के लिए भी याद किए जाते रहेंगे ।साहू समाज संगठन के जिले,प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारी रहते समाज हित में कार्य किये ।साहू के निधन पर विभिन धार्मिक सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है ।
आज बरमान में होगा अस्थि विसर्जन
स्वर्गीय साहू का अस्थि विसर्जन आज नर्मदा रेत घाट बरमान में होगा जहाँ बड़ी संख्या में परिवार के शुभ चिंतक उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे







