भोपालमध्य प्रदेश

पेपर लीक के बाद अब किताबों की पायरेसी पर सियासत तेज एनसीईआरटी के सर्कुलर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

Politics heats up over book piracy following the paper leak Congress targets the Central Government over the NCERT circular; demands intervention by the President.

पेपर लीक के बाद अब किताबों की पायरेसी पर सियासत तेज

एनसीईआरटी के सर्कुलर को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

भोपाल, यश भारत । एनसीईआरटी द्वारा नकली और पायरेटेड पाठ्यपुस्तकों को लेकर जारी किए गए चेतावनी सर्कुलर पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रपति को पत्र भेजते हुए शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती कथित अनियमितताओं पर चिंता जताई और पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की है। विवेक त्रिपाठी ने कहा कि एनसीईआरटी का यह सर्कुलर स्वयं इस बात का संकेत है कि बाजार में बड़ी संख्या में नकली पुस्तकें बिक रही हैं। उनका आरोप है कि नए शैक्षणिक सत्र के बावजूद विद्यार्थियों को मूल एनसीईआरटी पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो सकीं जिससे कथित शिक्षा माफियाओं और कालाबाजारी करने वालों को फायदा मिला। उन्होंने कहा कि अभिभावक पहले से ही निजी स्कूलों की फीस निर्धारित दुकानों से किताबें और ड्रेस खरीदने की बाध्यता जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में नकली पुस्तकों का बाजार बढ़ना शिक्षा व्यवस्था की गंभीर चुनौती है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के बाद अब पुस्तकों की पायरेसी का मामला भी सामने आ रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने देशभर में छात्रों की गूंज अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों और अभिभावकों के हितों की रक्षा करना है। राष्ट्रपति को भेजे पत्र में त्रिपाठी ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त या वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में गठित समिति से कराई जाए तथा शिक्षा माफियाओं और पेपर लीक गिरोहों के खिलाफ कठोर कानून बनाया जाए। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी सजा का भी प्रावधान किए जाने की मांग की। त्रिपाठी ने कहा कि केवल चेतावनी जारी कर सरकार अपनी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकती। उन्होंने राष्ट्रपति से इस विषय पर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात का समय देने का भी अनुरोध किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button