दमोहlदमोह कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 पेटी (2000 पाव) देशी शराब और एक फोरव्हीलर वाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 5 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 22 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कटनी-जबलपुर बायपास स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।
तलाशी के दौरान वाहन से 2000 पाव (लगभग 360 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद की गई। साथ ही सफेद रंग की TUV (क्र. MP07CE5990) को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरधारी कुर्मी (23 वर्ष), निवासी ग्राम कुड़ई, थाना रहली, जिला सागर
चंद्रभान उर्फ चंदू विश्वकर्मा (30 वर्ष), निवासी आजाद वार्ड, गढ़ाकोटा, जिला सागर
फरार आरोपी
जितेन्द्र सिंह राजपूत
गोविंद भायल
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम के आधार पर पटेरा की शासकीय शराब दुकान से जुड़े दो लोगों को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
जब्त मशरूका
40 पेटी (2000 पाव) देशी शराब – कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये
TUV वाहन – कीमत लगभग 4 लाख रुपये
कुल जब्ती – 5.40 लाख रुपये
मामला दर्ज
चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 288/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
Back to top button