जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बिजली कंपनियों ने 8.71 प्रतिशत रेट बढ़ाने की याचिका लगाई:नौ फरवरी को मप्र राज्य नियामक आयोग में होगी प्रारंभिक सुनवाई

जबलपुर,। मप्र में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बिजली के दाम बढ़ाने के लिए एक बार फिर याचिका लग चुकी है। मप्र विद्युत नियामक आयोग को मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी की तरफ से याचिका पेश की गई है। इसमें घरेलू बिजली के दाम में 25 पैसे से 70 पैसे प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की याचिका पर 9 फरवरी को प्रारंभिक जनसुनवाई होगी। जिसके बाद ही आम जन से आपत्ति मांगी जाएगी।विद्युत नियामक आयोग के पास भेजी गई याचिका में 3915 करोड़ रुपये का अंतर बताते हुए 8.71 फीदस औसत दाम बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।

 

ज्ञात हो कि 2022-23 के लिए इससे पहले दिसंबर माह में याचिका लगाई गई है। जिस पर 8 फरवरी को आयोग ने जनसुनवाई आयोजित की थी लेकिन इससे पहले ही मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी ने जनवरी 2022 के अाखिरी में याचिका को वापस ले लिया था।याचिका में विद्युत अधिनियम 2021 के ड्राफ्ट के आधीन तैयार किया गया था जबकि याचिका दाखिल करने तक अधिनियम लागू किया जा चुका था। इसका उल्लेख याचिका में नहीं हुआ था। इस आधार पर इसे कानूनी चुनौती मिल सकती थी ऐसे में पावर मैनेजमेंट कंपनी ने याचिका वापस लेकर दोबारा इसे पेश किया है। बिजली कंपनी ने 2022-23 के लिए 48 हजार 874 करोड़ रुपये की जरूरत बताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button