मध्य प्रदेशराज्य

पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक ,चोरी के मामले में पूछताछ करने गई थी टीम: पुलिस ने थाने में दर्ज कराया मामला

रीवा। मध्य प्रदेश मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के शुक्लगवां गांव में पुलिस चोरी के एक मामले में संदेही से पूछताछ करने पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक, ससुर ने अपनी बड़ी बहू पर गहनों की चोरी का शक जताया था, जिसके आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची थी।

 

आरोप है कि जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, संदेही महिला के परिजनों ने अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान दो पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया और उनकी वर्दी तक फाड़ दी गई। साथ ही गाली-गलौज और धमकी देने की भी बात सामने आई है।

 

इस घटना के बाद पुलिस खुद फरियादी बनी और लौर थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने प्रियंका शर्मा, उनके पिता सरोज तिवारी, मां संगीता तिवारी और भाई रिंकू उर्फ अमन तिवारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button