देश

पुणे से गोरखपुर जा रही टे्रन के जनरल कोच में मिला अज्ञात युवक का शव

कटनी, यशभारत। पुणे से गोरखपुर जा रही गाड़ी संख्या 11037 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस के जनरल कोच में करीब 24-25 वर्षीय अज्ञात युवक बेहोशी की हालत में मिला। सूचना मिलने पर रेलवे डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर जांच की और युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से डिप्टी स्टेशन मास्टर कमर्शियल सुरजीत आचार्य को दी गई। उन्होंने रेलवे हॉस्पिटल से संपर्क कर डॉक्टर को सूचित किया। ट्रेन के कटनी स्टेशन पहुंचते ही रेलवे डॉक्टर जनरल कोच में पहुंचे और युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस द्वारा युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button