मध्य प्रदेशराज्य

नीलगाय की दर्दनाक मौत : घटना से क्षेत्र में हड़कंप… वन विभाग जांच में जुटा

Table of Contents

सतना l वन्यजीवों की लगातार मौत वन विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है l चित्रकूट उप वन मंडल के मझगवां वन परिक्षेत्र के ग्राम चौरेही में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक खेत में अवैध करंट लगने से मादा नीलगाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान नीलगाय खेत में लगे झटका मशीन के तारों के ऊपर मृत अवस्था में पड़ी मिली। उसके शरीर पर करंट से झुलसने के साफ निशान थे, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि उसकी मौत बिजली का करंट लगने से हुई है।

बताया जा रहा है कि खेत मालिक रामकुमार रैकवार, निवासी ग्राम चौरेही, से मौके पर ही पूछताछ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सतना से डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई गई और पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।

जानवरों को भगाने के लिए बिछाए थे तार तलाशी के दौरान मौके से जीआई तार, लकड़ी की खूंटियां और झटका मशीन बरामद की गई, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button