जबलपुरमध्य प्रदेश

नशा तस्करों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : 3 किलो गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

 

जबलपुर, यशभारत। रांझी की मुस्तैद पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा सप्लाई करते हुए उस वक्त रंगे हाथों दबोच लिया जब वह ग्राहक के इंतिजार में खड़े थे। आरोपियों के पास से मोबाइल, बाइक और रुपये जब्त किए गए है, जो गैंग बनाकर इस गोरखध्ंाधे को अंजाम दे रहे थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एएसआई मनोज गोस्वामी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि शोभापुर रोड में अवैध रूप से गांजा रखे शमशान घाट के पास स्पेलेण्डर बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एम 2668 लिये ग्राहक के इंतजार में तस्कर खड़ा है। थाना प्रभारी सहदेव साहू के मार्ग दर्शन में साहिल वैश्य 23 वर्ष निवासी बापूनगर रंाझी को दबोचकर तलाशी लेने पर 2 किलो 200 ग्राम गांजा होना पाया गया , आरोपी के कब्जे से गंाजा, एवं वनप्लस कम्पनी का मोबाइल, नगद 270 रूपये एवं बाइक जब्त करते हुये पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुराना बदमाश गंगू यादव जो गंाजा के केस में जेल में है, जिसका बहनोई मनीष सोनी अब रांझी में गांजा का काम देख रहा है और उसी के कहने पर गांजा बेचने का काम करना तथा गांजा बेचने मनीष सोनी द्वारा उसे 500 रूपये दिए जाते है। मनीष सोनी की तलाश जारी है।

इसी प्रकार पहलवान बाबा मंदिर के सामने खण्डहर के पास होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम एच 6603 लिए आरोपी राजेन्द्र उर्फ विक्की मरकाम 23 वर्ष निवासी सनातन धर्म मंदिर के पास गोरखपुर को दबोचा गया। जिसकी तलाशी लेने पर कैरी बैग में 1 किलो 200 ग्राम गांजा रखे मिला। आरोपी के पास से गंाजा, रियलमी कम्पनी का मोबाइल, नगद 200 रूपये एवं मोटर सायकिल के जब्त की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button