महिला अधिकारों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, ऐतिहासिक उदाहरणों से जोड़ा संघर्ष, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
Congress targeted the issue of women's rights, linked the struggle to historical examples

भोपाल में सीएम मोहन यादव का विपक्ष पर हमला, बोले बहनों के हक की लड़ाई सड़कों पर
महिला अधिकारों को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, ऐतिहासिक उदाहरणों से जोड़ा संघर्ष
यश भारत भोपाल। राजधानी भोपाल में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश ऐसा राज्य बन चुका है, जहां महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खुलकर आवाज उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि भोपाल की सड़कों पर बहनें अपने हक के लिए लड़ने आई हैं यह बदलाव का संकेत है।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में ऐतिहासिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज सुधार की लड़ाई नई नहीं है। उन्होंने कहा कि सती प्रथा के खिलाफ राजा राम मोहन राय ने संघर्ष किया और ज्योतिबा फूले ने भी समाज में महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि नारी सब कुछ भूल सकती है लेकिन अपना अपमान कभी नहीं भूलती। हमारी बहनों में आत्मबल की कोई कमी नहीं है यही उनकी सबसे बड़ी ताकत है सीएम यादव ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर जहां कुछ नेता नारी हूं लड़ सकती हूं’ जैसे नारे देते हैं वहीं दूसरी ओर महिलाओं के अधिकारों को कमजोर करने का काम किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में लिए गए कुछ फैसलों से महिलाओं का सम्मान प्रभावित हुआ। धार्मिक संदर्भों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जब तक राधा का स्मरण नहीं किया जाता तब तक कृष्ण का आशीर्वाद नहीं मिलता और माता पार्वती के साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं और अपने अधिकारों के समर्थन में आवाज बुलंद करती नजर आईं। मुख्यमंत्री के इस संबोधन को आगामी राजनीतिक समीकरणों और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे से जोड़कर देखा जा रहा है।







