कटनीमध्य प्रदेश

नदी सफाई अभियान को मिली नई तकनीक, ‘ट्रैश स्कीमर’ मशीन से सफाई कार्य

इलाहाबाद से पहुंची हाईटेक मशीन, नदी की सतह से कचरा हटाने में आएगी तेजी

नदी सफाई अभियान को मिली नई तकनीक,

‘ट्रैश स्कीमर’ मशीन से सफाई कार्य

इलाहाबाद से पहुंची हाईटेक मशीन, नदी की सतह से कचरा हटाने में आएगी तेजीScreenshot 20260429 114715 Google scaled Screenshot 20260429 115917 Chrome

कटनी, यशभारत। शहर की जीवनरेखा मानी जाने वाली कटनी नदी को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण तकनीकी पहल की है। निगमायुक्त तपस्या परिहार के विशेष प्रयासों से इलाहाबाद से अत्याधुनिक ‘ट्रैश स्कीमर’ (Trash Skimmer) मशीन कटनी लाई गई है, जो अब नदी सफाई अभियान में उपयोग की जाएगी।
यह मशीन नदी की सतह पर तैरते हुए कचरे, जलकुंभी और अन्य अपशिष्ट को हटाने में सक्षम है। हार्वेस्टर बोट तकनीक पर आधारित इस मशीन में लगी हाइड्रोलिक कन्वेयर बेल्ट की मदद से प्लास्टिक, फूल-माला, कपड़े, नारियल और अन्य कचरे को पानी से अलग कर बाहर निकाला जाता है, जिससे सफाई कार्य अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगा।
नगर निगम प्रशासन के अनुसार, कल से कतायेघाट से इस मशीन के माध्यम से नदी सफाई अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से बैल्ट घाट, मसुरहा घाट, मोहनघाट और गाटर घाट तक व्यापक सफाई कार्य किया जाएगा।
निगमायुक्त का मानना है कि नदी की स्वच्छता केवल सौंदर्य का विषय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। इसी को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक अपनाकर सफाई कार्य को नई गति देने का निर्णय लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि मशीन संचालन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और तकनीकी टीम को तैनात कर दिया गया है। अभियान शुरू होते ही वर्षों से जमा कचरे को तेजी से हटाने का काम किया जाएगा।
इस पहल से स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि लंबे समय से उपेक्षित पड़ी कटनी नदी का स्वरूप अब धीरे-धीरे सुधरेगा और घाटों पर स्वच्छता एवं सौंदर्य फिर से लौटेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button