दोस्त को तड़फता छोड़ मौके से भाग गया दोस्त, मौत : FIR दर्ज

ग्वालियर । ग्वालियर में दोस्त ही दोस्त की जान का दुश्मन बन गया। 6 दिन पहले हुई पुलिस आरक्षक अंकित तोमर की मौत का खुलासा आखिरकार पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने मृतक आरक्षक के दोस्त गुर्जर पर गैर-इरादतन हत्या की FIR दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है।
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर में पीछे की तरफ गंभीर चोट और लगातार खून बहना मौत की वजह बनी है। पूछताछ में संदेही और मृतक के दोस्त ने कुबूल किया है कि उस दिन उसने आरक्षक के साथ होंडा शोरूम के पीछे जंगल में शराब पी थी।
इसके बाद जब बाइक पर आरक्षक को बैठाकर निकल रहे थे तभी अंकित तोमर सिर के बल सड़क पर गिरा। उसके पैर से बाइक का पहिया गुजर गया। मुझे पता था कि यह यहां पड़े-पड़े मर जाएगा, लेकिन मैं डर गया था इसलिए उसे तड़पता छोड़कर भाग गया। यदि दोस्त समय पर अंकित को हॉस्पिटल ले जाता तो शायद उसकी जान बच जाती है।







