जबलपुरमध्य प्रदेश

नवजातों का हाल जानने सुपर स्पेशलिटी पहुंचे डिप्टी सीएम, उपचार व्यवस्था का लिया जायजा

एनआईसीयू की व्यवस्थाओं की समीक्षा

जबलपुर,यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में शनिवार शाम उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पहुंचे और जिला अस्पताल छिंदवाड़ा से गंभीर हालत में रेफर किए गए नवजात शिशुओं के उपचार की जानकारी ली। उन्होंने एनआईसीयू में भर्ती बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

उप मुख्यमंत्री ने नवजातों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी चिंताएं सुनीं और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य लाभ के लिए शासन की ओर से आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन को उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और परिजनों को आवश्यक जानकारी समय-समय पर देने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ चिकित्सकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर एनआईसीयू की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने नवजातों की 24 घंटे सतत निगरानी सुनिश्चित करने के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। उन्होंने जीवन रक्षक दवाओं, वेंटिलेटर सहित अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंभीर स्थिति वाले नवजातों के उपचार में किसी भी स्तर पर संसाधनों की कमी नहीं आने दी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button