देश

दवा विक्रेता संघ के चुनाव में सरगर्मी के बीच चल रही वोटिंग, 530 सदस्य चुनेंगे 14 सदस्यीय कार्यकारिणी, देर शाम आयेंगे नतीजे

कटनी, यशभारत। व्यापक सरगर्मी के बीच आज दवा विक्रेता संघ के चुनाव कराए जा रहे हैं। सुबह 9 बजे शुरू हुई वोटिंग में सवा 11 बजे तक 70 सदस्य मतदान कर चुके थे। दो पैनल मिलाकर 26 लोग मैदान में हैं। इनमें से 14 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन होगा। देर शाम नतीजे आने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक सरस्वती स्कूल के आगे मंगलम भवन में सुबह 9 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। एक घंटे के रेस्ट के बाद 5 बजे से वोटों की गिनती होगी और इसके फौरन बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी के रूप में पंकज शर्मा तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में दीपक सीरवानी एवं हरीश नागवानी मौजूद रहे। गौरतलब है कि दवा विक्रेताओं के सबसे बड़े संगठन में शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों के दवा विक्रेता भी शामिल हैं। कुल 530 मतदाताओं को 9 पदाधिकारियों और 5 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन करना है। समर्पित पैनल के नाम से मैदान में उतरे चंदू जादवानी के ग्रुप के 14 मेंबर चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि आपका अपना पैनल के नाम से दिलीप आसरानी अपने 12 साथियों के साथ मैदान में हैं। चुनाव को लेकर सुबह से ही खासी सरगर्मी देखने मिली। चुनाव लड़ रहे दवा विक्रेता अपने अपने पक्ष में लॉबिंग करते रहे। परिणाम शाम 7 बजे तक आ सकते हैं। चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस भी तैनात रही।

पैनल नंबर एक…

चंदू जादवानी के पैनल से शंकरलाल साधवानी, सतीश कुमार बरसैंया, सागर आहूजा, रवि कुमार सावलवानी, बलराम कुमार मिहानी, सुनील आनंद, सुनील कुमार जादवानी, करम चंद्र बहरानी, अमित जैन, आदित्य तिवारी, अशोक जैसवानी, हेमंत छाबड़ा और सचिन तिवारी मैदान में हैं।

पैनल क्रमांक 2…

दिलीप आसरानी के पैनल में गुलाब आहूजा, राजकुमार केसवानी, मोहन कुमार कलवानी, मुकेश नागवानी, विजय पृथ्यानी, विजय कोडवानी, मौनी जैसवानी, मनोज रंगलानी, गौरव सतपाल, अजय गिडवानी और हितेश बालानी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।IMG 20250622 115931

IMG 20250622 120024

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button