देश

दादा गुरु के पावन सानिध्य में हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा

मनमोहक अहीर नृत्य की प्रस्तुति

दादा गुरु के पावन सानिध्य में हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा

जबलपुर यशभारत। गोवर्धन पूजन के अवसर पर बुधवार को अमखेरा रोड स्थित पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव के निवास पर सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन संत एवं नर्मदा मिशन के प्रमुख समर्थ भैया जी सरकार दादा गुरु के पावन सानिध्य में आयोजित हुआ। तत्पश्चात सुशीला मैरिज गार्डन अमखेरा रोड पर भी

1761122224 WhatsApp Image 2025 10 22 at 2.04.46 PM

कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही है। इस मौके पर पूर्व महापौर प्रभात साहू  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भारत सिंह यादव भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर प्रभा यादव रागिनी कंचन तिवारी पिंकी राठौर अर्चना शर्मा कांग्रेस नेता विनीता यादव दीक्षित पूर्व मंडी अध्दक्ष प्रदीप यादव राजेश्वर पटेल कैलाश पटेल पूर्व पार्षद प्रदीप यादव पूर्व पार्षद मुकेश यादव प्रीति यादव भाजपा नेता आलोक तिवारी पूर्व पार्षद मुरली दुबे विजय यादव भाजपा नेता सुरेंद्र गिरी लक्ष्मी शुक्ला उदल सिंह यादव दीपक शर्मा टिम्मी आशीष पटेल चंदन यादव मुकेश पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक श्रद्धालु एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

मनमोहक अहीर नृत्य की प्रस्तुति

हवन पूजन के उपरांत पूजन स्थल पर मौजूद यादव समाज की टोली ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक अहीर नृत्य प्रस्तुत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button