दमोह। जिले के तेंदूखेड़ा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक तीन मंजिला शॉपिंग मॉल में लगी लिफ्ट अचानक गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मॉल में सामान लोडिंग के लिए लगाई गई लिफ्ट का उपयोग लोगों को ऊपर-नीचे ले जाने में किया जा रहा था। इसी दौरान लिफ्ट का सेंसर फेल हो गया और लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई।
हादसे में मॉल मालिक का बेटा सहित तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि यह लिफ्ट केवल माल ढुलाई (लोडिंग) के लिए लगाई गई थी, बावजूद इसके लोगों को उसमें ले जाया जा रहा था। इस लापरवाही को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Back to top button