जबलपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन बंदी ने की आत्महत्या, अस्पताल के शौचालय में लगाई फांसी

जबलपुर,यश भारत .जबलपुर की केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन बंदी द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बंदी गुड्डू उर्फ राजा (उम्र लगभग 60 वर्ष), पिता गुलाब विश्वकर्मा, निवासी साईं कॉलोनी संजीवनी नगर, जबलपुर, जेल में विचाराधीन था।बताया गया है कि वह संजीवनी नगर थाने के अपराध क्रमांक 273/2024 से संबंधित मामले में न्यायालय में विचाराधीन था। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी द्वारा जारी वारंट के तहत 16 अगस्त 2024 को उसे जेल में दाखिल कराया गया था।सोमवार सुबह लगभग 8 बजे बंदी ने केंद्रीय जेल के अस्पताल खंड के वार्ड क्रमांक 03 के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।प्राथमिक सूचना के अनुसार मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।जेल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।







