मध्य प्रदेशराज्य

दमोह में भारी बारिश : दुकान का छज्जा गिरा, मच गया हड़कंप.…..

दमोहl शहर में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब जानलेवा होता नजर आ रहा है। लगातार बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, वहीं कई घरों में पानी घुसने की भी खबरें सामने आई हैं।

 

इसी बीच आज दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब जिला चिकित्सालय के पास स्थित सोना मोबाइल दुकान का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई व्यक्ति छज्जे के नीचे मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचा है।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के चलते दीवारें और छज्जा पहले से ही कमजोर हो गए थे। प्रशासन और नगरपालिका से मांग की जा रही है कि बारिश के मद्देनजर जर्जर इमारतों की समय रहते जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए, जिससे भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button