मैराथन धावक करेंगे नागरिकों को जागरूक, देंगे टिप्स .. फिटनेस को लेकर जागरूकता का संदेश दे रहे विनोद
Marathon runners will make citizens aware, will give tips .. Vinod is spreading the message of awareness about fitness

मैराथन धावक करेंगे नागरिकों को जागरूक, देंगे टिप्स
.. फिटनेस को लेकर जागरूकता का संदेश दे रहे विनोद
यशभारत, भोपाल। भाग दौड़ भरी दिनचर्या के चलते लोग स्वास्थ्य के प्रति ध्यान नहीं दे पाते। परिणाम स्वरूप कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। लोगों को अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का बीड़ा भोपाल के धावक विनोद पांडे ने उठाया है। एक घंटे निःशुल्क फिटनेज के टिप्स देंगे। इस अभियान को उन्होंने फिटनेस का डोज नाम दिया है। विनोद पांडेय उत्कृष्ट धावक और साइक्लिस्ट भी हैं। फिटनेस को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाकर उन्होंने समाज में एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है।
भोपाल में होने वाली लगभग हर मैराथन में वे पेसर की भूमिका निभाते हैं। पेसर होना सिर्फ दौड़ना नहीं, बल्कि दूसरों को भी सही गति से दौड़ने के लिए प्रेरित करना होता है। विनोद अपनी ऊर्जा, अनुशासन और अनुभव से सैकड़ों धावकों को उनकी रेस पूरी करने में मदद करते हैं।
सिर्फ दौड़ ही नहीं, साइक्लिंग के क्षेत्र में भी वे एक सक्रिय और समर्पित खिलाड़ी हैं। विनोद ने बताया कि चाहे सुबह की सैर हो या साइक्लिंग राइड फिटनेस के लिए आवश्यक है।
विनोद का यह समर्पण और सक्रियता न केवल खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा है, बल्कि आम जनता को भी फिटनेस के महत्व को समझने का संदेश देती है।
मप्र एथलेटिक्स एसोसिएशन के सह सचिव अब्दुल वाहव का कहना है कि मैराथन धावक द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैला रही है, बल्कि लोगों को रोज़ाना फिटनेस के लिए समय निकालने के लिए प्रेरित भी कर रही है। यह बदलाव एक नई सोच और मजबूत संकल्प का प्रतीक है।







