कटनी

त्योहारों पर यात्रियों को राहत, वलसाड से कटनी होकर दानापुर तक चलेगी स्पेशल टे्रन

कटनी, यशभारत। आगामी पूजा एवं शीतकालीन त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढऩे वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 09025/09026 वलसाड दानापुर वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार किया है। ट्रेन के दोनों दिशाओं में 8-8 अतिरिक्त ट्रिप संचालित किए जाएंगे। यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को चलथान और बारडोली स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है। गाड़ी संख्या 09025 वलसाड दानापुर स्पेशल 5 अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को वलसाड से सुबह 8.40 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 8 बजे इटारसी, रात 11.40 बजे जबलपुर, अगले दिन तडक़े 1.05 बजे कटनी और 2.20 बजे सतना पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन दोपहर 12 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09026 दानापुर वलसाड स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को दानापुर से दोपहर 1.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.20 बजे कटनी एवं बाद रात 9.30 बजे वलसाड पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में भेस्तान चलथान, बारडोली, नंदुरबार, धरनगांव, पालधी, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। स्पेशल ट्रेन में 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 3 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 12 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button