जबलपुरमध्य प्रदेश

डॉ. महोबे ने राष्ट्रीय कार्यशाला चित्रकूट में बनाई महाकुम्भ :एक आध्यात्मिक यात्रा विषय पर कलकृतियाँ

नरसिंहपुर यशभारत। शासकीय महिला महाविद्यालय नरसिंहपुर के विभागाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय, अंर्तराष्ट्रीय स्तर के चित्रकार डॉक्टर यतीन्द्र महोबे ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय चित्रकूट उत्तर प्रदेश में 30 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 के मध्य आयोजित चित्रकूट और प्रयाग महाकुंभ एक आध्यात्मिक यात्रा विषय पर 3 कलाकृतियाँ तैयार की।

 

ये कलाकृतियाँ महाकुंभ विषय को स्पष्ट रूप से परिलक्षित करती दिखाई पड़ती है। इस पांच दिवसीय कार्यशाला में देश के विभिन्न हिस्सों से आये कलाकारों ने अपनी तूलिका के माध्यम से संबंधित विषय पर कलाकृतियां तैयार की। ये समस्त कलाकृतियों की प्रदर्शनी प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में प्रदर्शित की जाएगी। डॉ महोबे ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से नरसिंहपुर जिले को महाकुम्भ तक पहुंचाने का प्रयास किया है आमंत्रित समस्त कलाकारों को विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button