ग्वालियरभोपालमध्य प्रदेश

ठागो का हेरतंगेज कारनामा : कारोबारियों की दुकान पर लगे क्यूआर कोड की जगह अपने क्यूआर कोड चस्पा कर भर रहे अपने बैंक खाते, FIR

ग्वालियरlग्वालियर शहर में इन दिनों क्यूआर कोड में हेरफेर से ठगी करने की वारदात सामने आई है। लोकल ठग कारोबारियों की दुकान पर लगे क्यूआर कोड की जगह अपने क्यूआर कोड चस्पा कर अपने बैंक खाते भर रहे हैं। ऐसे दो मामले अलग अलग थाना क्षेत्र में घटी है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

दरअसल कंपू थाना क्षेत्र के कंपू चौराहे स्थित धीर मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले फराज की करतूत सामने आई है स्टोर संचालक गौरव धीर ने पुलिस को बताया कि फराज रात की ड्यूटी में मेडिकल स्टोर पर काम करता है। कुछ समय से उसकी शिट में बिक्री कम नजर आ रही थी। इसलिए उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी के फुटेज चैक किए। उनमें दिखाई दिया कि फराज महंगी दवाइयां चुराकर ले जा रहा है। इसके अलावा फराज की दूसरी चोरी दुकान के क्यूआर कोड में हेरफेर की पकड़ी गई।

 

फराज ने अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड बनवा रखा था। दवाएं खरीदने वाले अगर ऑनलाइन पेमेंट करते तो फराज उन्हें दुकान की बजाए अपना क्यूआर कोड दिखाकर अपने खाते में पैसा वसूल लेता था। दूसरा मामला इंदरगंज थाना क्षेत्र का है जहां रामदास घाटी के पास साइकल कारोबारी गफूर के साथ क्यूआर कोड के जरिए ठगी हुई है। गफूर की दुकान पर क्यूआर कोड चस्पा है। रोहित सेन नाम के ठग ने उनके बैंक खाते के क्यूआर कोड के ऊपर बेहद ही सफाई के साथ अपने बैंक खाते का क्यूआर कोड चस्पा कर दिया और ऑनलाइन पेमेंट करने वालों का भुगतान उनकी बजाए रोहित के खाते में जा रहा था। दो दिन पहले ग्राहक ने ऑनलाइन पेमेंट किया तो उन्होंने खाता चैक किया पैसा उनके उकाउंट में नहीं आया तब ठगी का पता चला। इन दोनों मामलों में फरियादियों ने थाने पहुंचकर शिकायत की है। वही पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button