मध्य प्रदेशराज्य

ठगी की वारदात: बर्तन साफ करने के बहाने जेवर लेकर शातिर चोर हो गया चंपत

सतनाlधवारी क्षेत्र में ठगी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ एक युवक ने पहले तांबे के बर्तन चमकाए और फिर सोने की चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गया। पीड़ित धर्मेंद्र यादव ने इस संबंध में सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को एक अज्ञात युवक धर्मेंद्र यादव के घर पहुँचा और खुद को पीतल व तांबे के बर्तन साफ करने वाला बताया। उसने एक विशेष पाउडर दिखाया, जिससे उसने कुछ तांबे के पुराने बर्तन चमकाए। उसकी सफाई से प्रभावित होकर धर्मेंद्र ने अपनी सोने की चेन और अंगूठी भी साफ करवाने के लिए दे दी।

 

युवक ने जेवरातों को एक तरल पदार्थ (लिक्विड) में डाला और फिर पीने का पानी माँगते हुए धर्मेंद्र को घर के अंदर भेज दिया। जब तक वे पानी लेकर बाहर आते, युवक मौके से जेवर लेकर फरार हो चुका था।

 

धर्मेंद्र ने आसपास के क्षेत्र में युवक को खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस का कहना है कि सतना शहर में इस तरह के ठगों का गिरोह सक्रिय हो चुका है, जो लोगों को पुराने धातु साफ करने के बहाने निशाना बना रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अनजान व्यक्तियों पर विश्वास न करें और ऐसे मामलों में सतर्क रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button