मध्य प्रदेशराज्य

जिले की नई कलेक्टर होंगी नेहा मीना : शीतला पटले बनीं MPPSC सचिव

Table of Contents

 सिवनी यश भारत:-मध्यप्रदेश सरकार ने आगामी जनगणना प्रक्रिया से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिवनी जिले की कलेक्टर के पद पर नेहा मीना की नियुक्ति की है। वर्तमान में झाबुआ कलेक्टर के रूप में कार्यरत नेहा मीना का तबादला कर उन्हें अब सिवनी जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सिवनी की मौजूदा कलेक्टर शीतला पटले को स्थानांतरित कर इंदौर में MPPSC (मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग) का सचिव नियुक्त किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह प्रशासनिक बदलाव 16 अप्रैल से शुरू होने वाली जनगणना प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि जिलों में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत और प्रभावी बनी रहे। इस फेरबदल को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच लंबी बैठक हुई। बैठक के बाद तबादला सूची को अंतिम मंजूरी प्रदान की गई।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए अपना पूरा दिन अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में आरक्षित रखा था। इसके पश्चात सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा तबादलों को अंतिम रूप देते हुए आधिकारिक आदेश जारी किए गए।

दरअसल, इन तबादलों की प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू कराए गए SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) अभियान के बाद से ही प्रारंभ हो गई थी। योजना के अनुसार 22 फरवरी के बाद यह फेरबदल होना था, लेकिन त्योहारों और बजट सत्र के चलते इसमें लगातार देरी होती रही।
अब प्रशासनिक स्तर पर यह बदलाव लागू कर दिए गए हैं, जिससे आगामी जनगणना सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों को सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button