कटनी से इंदौर पहुँचा GEN-Z का हुजूम, ‘छात्रों की गूंज’ में बुलंद हुई युवाओं की आवाज़

कटनी, यशभारत। राहुल गांधी जी के आह्वान पर इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में कटनी से कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में GEN-Z युवा एवं छात्र शामिल हुए। इस दौरान युवा कांग्रेस एवं NSUI कटनी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाली। दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि प्रदेश के लाखों छात्र आज अपने भविष्य को लेकर राहुल गांधी जी की ओर उम्मीद और विश्वास से देख रहे हैं। “छात्रों की गूंज” युवाओं को अपनी समस्याएं और अपेक्षाएं सामने रखने का महत्वपूर्ण मंच है।
उन्होंने कहा कि आज छात्र पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध सरकारी भर्तियां, रोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण एवं सस्ती शिक्षा, छात्रवृत्ति, हॉस्टल एवं कॉलेजों में बेहतर सुविधाओं जैसे मुद्दों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं। अंशु मिश्रा ने कहा, “आज इंदौर में GEN-Z सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराने नहीं आया है, बल्कि शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य से जुड़े अपने सवालों की आवाज़ बुलंद करने आया है।” उन्होंने कहा कि कटनी सहित पूरे मध्यप्रदेश का युवा चाहता है कि उसके शिक्षा और रोजगार से जुड़े वास्तविक सवालों पर गंभीरता से चर्चा हो और युवाओं की आवाज़ नीति-निर्माण तक पहुँचे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल, NSUI जिला अध्यक्ष अजय खटिक, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक गुप्ता, सचिन गर्ग, अभिषेक प्यासी, अनुराग दहिया, राजीव पटेल, अभिषेक गुप्ता, वैभव बघेल, श्रीवंश सिंह, अनुराग पटेल, अमन रावत, अभिषेक मौर्य, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। “छात्रों की गूंज” में कटनी की दमदार भागीदारी ने युवाओं की सक्रियता और उनके भविष्य से जुड़े सवालों को मजबूती से सामने रखा।







