मध्य प्रदेशराज्य

होटल में गैस सिलेंडर से लगी आग, दो की मौत, एक घायल : गैस रिसाव के बाद हुआ हादसा, कलेक्टर ने गठित की जांच कमेटी…. देखें पूरा वीडियो

दमोह। ग्राम चौपरा रैयतवारी स्थित एक निजी होटल में शनिवार 19 सितंबर 2026 को गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लगने की घटना सामने आई। हादसे में तीन लोग आग की चपेट में आकर प्रभावित हुए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना में रायपुर निवासी 22 वर्षीय गौरव पिता पदमकर गंभीर रूप से झुलस गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। वहीं 35 वर्षीय अजय पिता सुभाष शर्मा को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां उसकी मृत्यु होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में घायल एक अन्य व्यक्ति का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

मौके पर पहुंचा प्रशासन-पुलिस अमला

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के लिए फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस तथा चिकित्सा दल को लगाया गया। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू करते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

कलेक्टर ने गठित की जांच कमेटी

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में एसडीएम दमोह, एसडीओपी तथा नगरपालिका अधिकारी दमोह को शामिल किया गया है। कमेटी घटना की जांच कर अपनी रिपोर्ट कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी।

 

कलेक्टर श्री यादव ने सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटेल को घायल का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की भी जांच कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button