ट्वेन्टी-ट्वेन्टी वर्ल्ड कप : वार्म अप मैच में न्यूजीलैंड ने यूएसए को 7 रनों से हराया, नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया मुकाबला

नवी मुंबई। आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप 2026 के वार्म-अप मैच में न्यूजीलैंड ने यूएसए की टीम को 7 रनों से हरा दिया। अमेरिका की टीम अंत तक लड़ती रही और लक्ष्य के करीब पहुंचकर मैच हार गई। 208 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम मैच के अंत तक जीत के लिए संघर्ष करती रही। लेकिन न्यूजीलैंड की शानदार गेंदबाजी के सामने अमेरिका को 7 रनों से हार का सामना करना पड़ा। नवी मुंबई डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में यूएसए (संयुक्त राज्य अमेरिका) और न्यूजीलैंड के बीच वार्मअप मैच खेला गया। मैच का फैसला अंतिम ओवर में हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रन बना पाई।
न्यूजीलैंड टीम : डेवोन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, रचिन रविंद्र, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, काइल जैमीसन, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, Lockie Ferguson, मैट हेनरी
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका टीम : सैतेजा मुक्कमल्ला, संजय कृष्णमूर्ति, Shehan Jayasuriya, Shubham Ranjane, शैडली वैन शाल्कविक, मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल, एंड्रीस गौस, अली खान, जसदीप सिंह, Mohammad Mohsin, नोस्टहुश केंजीगे, सौरभ नेत्रवलकर।







