मध्य प्रदेशराज्य

छात्रावास के खाने में मिले कीड़े : विद्यार्थियों की बिगड़ी तबीयत… छात्रावास अधीक्षक ने कहा – यह जांच का विषय

रीवा lरीवा के हरिजन छात्रावास में खाने में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद कुछ छात्रों की तबीयत बिगड़ गई, जिससे छात्रावास में दहशत का माहौल है। वहीं, छात्रावास अधीक्षक यदुवंश रावत ने इसे जांच का विषय बताया है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना उस वक्त सामने आई जब छात्रावास के छात्र रात का भोजन कर रहे थे। जगत प्रजापति नामक छात्र ने बताया कि वह कलेक्टर बंगले के बाहर बैठा था, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसे चक्कर आ गया। उसने आशंका जताई कि यह किसी जहरीले कीड़े का प्रभाव हो सकता है।

छात्रावास अधीक्षक यदुवंश रावत   ने बताया कि रात 7 से 8 बजे के बीच खाना खाने का समय होता है, और उस वक्त 28 में से 21 छात्र मौजूद थे जिन्होंने खाना खाया। बाकी 7-8 छात्रों के लिए खाना उनके कमरों में ले जाया गया। अधीक्षक के अनुसार, राजन नाम के एक छात्र ने अपनी थाली में कीड़ा देखा और इसकी शिकायत की।

अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिन बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई है, वे शायद दहशत में हैं, इसलिए उनकी तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, जतन नाम के एक छात्र की हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है। अधीक्षक ने इस बात पर जोर दिया कि यह जांच का विषय है कि कीड़ा खाने में पहले से था या छात्रों के कमरे में खाना ले जाने के बाद थाली में गिरा।

इस घटना के बाद छात्रावास में छात्रों और उनके परिजनों के बीच चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button