चार पेटी अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मुखबिर की सूचना पर बिलहरी पुलिस ने की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले के समस्त थान एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया, कुठला थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में बिलहरी चौकी प्रभारी सुयश पाण्डेय व बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा विगत दिवस दो व्यक्तियों को चार पेटी देशी शराब के साथ दो आरोपियों दीपक पिता प्रहलाद यादव उम्र 26 वर्ष निवासी देवगांव थाना रीठी एवं अनमोल सिंह पिता धीरेंद्र सिंह बघेल उने 24 वर्ष निवासी कोठी जिला सतना को गिरफ्तार किया गया। जिसमे 200 क्वार्टर देशी शराब करीब 36 लीटर कीमती करीब 20 हजार व एक मोटरसाइकिल सीडी डीलक्स कीमती गरीब 50 हजार कुल मसरूका 70 हजार जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक राम सिंह, प्रधान आरक्षक व्यास गुप्ता, आरक्षक सौरभ जैन, दिलकेश्वर सिंह, संदीप भलावी की सराहनीय भूमिका रही।\






