कटनी

गांधी जयंती पर अस्पताल में दिखा ‘श्रम’

सांसद, विधायक, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने किया श्रमदान, स्वच्छता मित्रों का सम्मान

गांधी जयंती पर अस्पताल में दिखा ‘श्रम’

  • सांसद, विधायक, महापौर, कलेक्टर और एसपी ने किया श्रमदान, स्वच्छता मित्रों का सम्मान

कटनी, यशभारत। गांधी जयंती पर जिला चिकित्सालय परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता के साथ श्रम के सम्मान की तस्वीर दिखाई दी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं झाड़ू थामकर परिसर में श्रमदान किया। इस दौरान स्वच्छता मित्रों का सम्मान करने के साथ प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।
सांसद IMG 20261002 WA0042

ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, महापौर प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल, एसडीएम बहोरीबंद श्लोक वायकर, सीएमएचओ राज सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, जिला युवा अधिकारी विलोकित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
जिला चिकित्सालय परिसर में श्रमदान के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक एवं स्वास्थ्य से जुड़े स्थानों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नागरिकों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गई। लोगों से प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने, विकल्प अपनाने और कचरे का उचित निस्तारण करने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर रोजाना शहर और अस्पताल की सफाई व्यवस्था में जुटे स्वच्छता मित्रों का सम्मान कर उनके श्रम और सेवाभाव को रेखांकित किया गया। उपस्थित लोगों ने स्वच्छता को व्यवहार में उतारने, प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button