मेले में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, झूले एवं अन्य मनोरंजक उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन

कटनी, यशभारत। शहर की कानून व्यवस्था, सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया द्वारा यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, बस स्टैंड पुलिस चौकी स्टाफ एवं यातायात पुलिस बल के साथ मेले का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मेले में लगाए गए झूले एवं अन्य मनोरंजन उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन कर आवश्यक सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई, साथ ही मेले में आने वाले नागरिकों, बच्चों एवं परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया गया। सीएसपी ने मेले के आयोजकों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश एवं सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी गईं। आयोजकों को निर्देशित किया गया कि मेले में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, आपातकालीन निकास मार्ग एवं सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो।







