कैसे बनें एक आदर्श कार्यकर्ता…भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में वरिष्ठ नेताओं ने दिए टिप्स, आज दूसरा दिन

कटनी, यशभारत। भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का आज दूसरा दिन है, जिसकी शुरुआत सुबह व्यायाम सत्र से हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत कटनी जिले के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ पर अतिथियों का अंग वस्त्र एवं स्मारिका भेंटकर स्वागत किया गया। सभी ने वंदेमातरम का सामूहिक गायन किया गया। प्रारंभ ने जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने प्रस्तावना उद्बोधन रखा। सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रशिक्षण महाअभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक के रूप में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता क्यों ? एवं इसके लाभ के साथ ही व्यक्तित्व निर्माण पर विचार रखें। प्रथम सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया ने देश के समक्ष चुनौतियां राजनैतिक एवं सामाजिक विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष चमनलाल आनंद ने की । द्वितीय सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेता प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन जी ने विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता श्री नंदकुमार बरसानी ने की। तीसरे सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र पाराश ने वैचारिक अधिष्ठान एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एवं पंच निष्ठाएं विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता राजा चौरसिया ने की। चौथे सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित विधायक अभिलाष पांडे ने कार्यकर्ता विकास, संभाल और अपेक्षाएं विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता रामचंद्र तिवारी ने की। पंचम सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेता पंकज टेकाम ने हमारा इतिहास विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री अलका जैन ने की। इसी तरह छठवें सत्र में वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ नेता श्रीकांत साहू ने मीडिया के कार्य एवं सोशल मीडिया विभाग के संभाग प्रभारी अमन शर्मा ने सोशल मीडिया नई तकनीक एआई प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल ने की। इसके अलावा सातवें सत्र को प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित करा करते हुए चुनाव प्रबंधन, भाषण कला, शासकीय योजनाओं की जानकारी, बूथ प्रबंधक, कार्यालय प्रबंधन सहित अन्य विषयों गट सामूहिक में चर्चा करते हुए संवाद किया। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री श्रीमती आशा कोहली ने की ।
पात्रता और अपात्रता के फेर में उलझे कार्यकर्ता
अभ्यास वर्ग में जितने नेता और कार्यकर्ता कल पहले दिन शामिल हुए, उनमें से एक चौथाई ने ही रात्रि विश्राम प्रशिक्षण वर्ग में किया बाकी रात्रि में अपने घरों को लौट गए। पहले दिन सात सत्रों में आमंत्रित नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़े टिप्स दिए। आरएसएस की तर्ज पर आयोजित भाजपा के इस शिविर में प्रशिक्षण के लिए कम ही महिलाएं पात्र करार दी गई, जबकि पार्टी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का ढिंढोरा पूरे देश में पीट रही है। यही स्थिति पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई। सालों से जो पार्टी के लिए पसीना बहा रहे हैं, उन्हें अपात्रता के बहाने बाहर ही रखा गया। प्रशिक्षण वर्ग की पात्रता और अपात्रता किसे तय करनी थी, यह जग जाहिर है। संगठन के खास लोगों ने अपने खास लोगों को तो वर्ग का हिस्सा बना ही लिया, भले वे अपात्र की श्रेणी में रहे हो। कुल मिलाकर भाजपा की एक ही कंपनी प्रशिक्षण वर्ग को भी अपने हिसाब से हांक रही है।








