डिंडोरीlअनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग रामबाबू देवांगन द्वारा म.प्र. शासन की राजस्व विभाग की विभिन्न योजनाओ का सुचारु रूप से संचालन हेतु 16/02/2026 से ग्रामवार विशेष शिविर का आयोजन किया जाने का आदेश जारी किया गया है जिसमें अविवादित नामांतरण, अविवादित बटवारा, सीमांकन, नामांतरण, राजस्व बसूली ROR ekyc, Farmar Regisrty, NPCI, गिरदावरी का कार्य किया जाना हैं जिस हेतु समस्त हल्का पटवारियों एवं संबधित कोटवारों की उक्त कार्य हेतु डयूटी लगायी गई है। इस कार्य हेतु करंजिया के लिए नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्रा नायब तहसीलदार एवं सहायक नोडल अधिकारी संजय मरकाम एवं शैलेन्द्र मार्को रा0नि0 होंगे तथा बजाग हेतु भरतसिंह बट्टे नोडल अधिकारी एवं बलीराम साहू रा० नि० सहायक नोडल अधिकारी होंगे। डाटा कलेक्शन के लिए भरत अग्रवाल सहायक ई गर्वेनेस अधिकारी एवं सहयोग के लिए हल्का पटवारी नीलेश गुप्ता एवं चंद्रभान शर्मा एवं जीतेन्द्र राय सहायक कानूनगों होंगे।
उक्त कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम में कोटवार से निर्धारित दिनांक से एक दिन पूर्व शिविर आयोजन की मुनादी कर, शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं तथा प्रतिदिन की प्रगति एवं शिविर स्थल पर उपस्थिति की GEO TAG फोटो कार्यालयीन whatapp ग्रुप पर share करने आदेशित किया गया है। अनुपस्थिति एवं GEO TAG फोटो कार्यालयीन whatapp ग्रुप share न किए जाने की स्थिति में उस दिन का वेतन राजसात किया जावेगा। उक्त शिविर आयोजन के दौरान किसी भी परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत नहीं किया जावेगा। बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर निलंबन की कार्यवाही के आदेश दिए गए हैं जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे। आदेश के साथ आज दिनांक की स्थिति में ROR ekyc, Farmar Regisrty, NPCI की प्रगति का पत्रक संलग्न किया जा रहा है जिसके आधार पर समीक्षा दिनांक 24/02/2026 को शाम 4.00 बजे तहसील सभाकक्ष में की जावेगी जिसमें सभी को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के आदेश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बजाग द्वारा जारी किए गए हैं।
Back to top button