करकबेल मेख मार्ग 17 जून से 23 जून तक बंद रहेगा : रेलवे ने जारी की वैकल्पिक व्यवस्था

नरसिंहपुर। पश्चिम मध्य रेल के सहायक मंडल इंजीनियर नरसिंहपुर कार्यालय ने सूचना जारी की है। करकबेल दुर्गा चौराहा मेख रोड स्थित रेलवे गेट क्रमांक 285 ‘Spl’ कि.मी. 922/21-23 अप एवं डाउन ट्रैक का अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।
पत्र क्रमांक एल-1/ दिनांक 16.06.2026 के अनुसार यह ओवरहालिंग कार्य 17 जून 2026 को सुबह 08:00 बजे से 23 जून 2026 शाम 18:00 बजे तक चलेगा। इस दौरान समपार क्रमांक 285 ‘Spl’ रोड ट्रैफिक के लिए पूर्णतः बंद रहेगा।
रेलवे ने बताया कि इस दौरान रोड ट्रैफिक के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। वाहन गेट क्रमांक 286 कि.मी. 923/24-26 एवं गेट क्रमांक 284 कि.मी. 920/28-30 से निकल सकेंगे।
सहायक मंडल इंजीनियर ने जिलाधीश नरसिंहपुर को पत्र भेजकर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु अवगत कराया है। नागरिकों से अपील है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।







