मध्य प्रदेश
ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्यवाही : 1 लाख रुपये लगाया जुर्माना

दमोह lपुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के नेतृत्व में थाना प्रभारी यातायात दलवीर सिंह मार्को द्वारा मारूताल बायपास चौराहे पर भारी मालवाहक वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान दो वल्कर वाहन — क्रमांक MP 54 H 1917 और MP 17 HH 9012 — क्रमश: 17 टन और 13 टन ओवरलोड पाये गये। दोनों वाहनों को जब्त कर थाना यातायात में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया।
इन दोनों प्रकरणों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां कोर्ट ने क्रमशः ₹54,000 और ₹46,000 का जुर्माना लगाते हुए कुल ₹1 लाख जुर्माना लगाया गया,
इसी दिन यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहन चालकों से कुल ₹17,500 का जुर्माना वसूला गया।
यातायात पुलिस की यह मुहिम सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर की जा रही सख्ती का प्रमाण है।






