कटनी

ऑटो से अवैध शराब की तस्करी, कुठला पुलिस ने जब्त की 61.56 लीटर शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी, यशभारत। कुठला पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 61.56 लीटर देशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो को भी जब्त किया है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 34 हजार 200 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को कुठला पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ऑटो में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के पास घटखिरबा रोड पर रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी की। इस दौरान ऑटो क्रमांक एमपी 21 जेडजे 8883 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो के अंदर बीच में रखे 7 खाकी रंग के कार्टून बरामद हुए। इनमें देशी लाल एवं सफेद शराब के कुल 342 पाव मिले। पुलिस ने शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर बताई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 34 हजार 200 रुपये है। इसके अलावा शराब परिवहन में प्रयुक्त महिंद्रा कंपनी के इलेक्ट्रिक ऑटो की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने ऑटो में सवार राजेश कुमार यादव 32 वर्ष पिता संजय यादव निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा को गिरफ्तार किया। मामले में कुठला थाने में धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गयाए जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
4.34 लाख रुपये का मसरूका जब्त
कार्रवाई में पुलिस ने 7 पेटी देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमत करीब 34 हजार 200 रुपये तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक ऑटो कीमत करीब 4 लाख रुपये जब्त किया। कुल जब्ती 4 लाख 34 हजार 200 रुपये की बताई गई है। कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button