कटनी

एक साल से फरार तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, बड़वारा पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

कटनी, यशभारत। गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़वारा पुलिस ने करीब एक वर्ष से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 14 मई 2025 को जगदेव सिंह सोलंकी निवासी ग्राम बांसा जिला उमरिया द्वारा बड़वारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि जमीनी विवाद को लेकर 13 मई 2025 को आरोपियों ने उनके परिवार के तेजभान सिंह एवं जयभान सिंह सोलंकी के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। रिपोर्ट के आधार पर थाना बड़वारा में प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में भारतीय न्याय संहिता की अन्य धाराएं भी जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा उनकी तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी सूरज सिंह पिता अमोल सिंह, अमोल सिंह पिता रामेश्वर सिंह एवं चिंटू सिंह पिता मिथिलेश सिंह निवासी ग्राम परसेल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गयाए जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button