कटनी

बढ़ती आग की घटनाएं बनी चिंता का कारण, एक दिन में कई जगह भड़की लपटें

दिनभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड, अलग-अलग क्षेत्रों से आती रहीं सूचनाएं

बढ़ती आग की घटनाएं बनी चिंता का कारण, एक दिन में कई जगह भड़की लपटें

दिनभर दौड़ती रही फायर ब्रिगेड, अलग-अलग क्षेत्रों से आती रहीं सूचनाएंScreenshot 20260421 171150 WhatsApp Screenshot 20260420 171509 WhatsApp 1 04

कटनी, यशभारत। आग लगने की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ही दिन में शहर और ग्रामीण इलाकों से कई स्थानों पर अग्निकांड की खबरें सामने आईं, जिससे पूरे दिन अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सुबह पुलिस लाइन के सामने स्थित पत्ती गोदाम में धुआं उठने की सूचना से दिन की शुरुआत हुई, जहां समय रहते दमकल दल ने पहुंचकर हालात संभाल लिए। देर रात गाटर घाट के पास ट्रांसफार्मर में भी आग भड़कने की घटना सामने आई, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रही।
इसके अलावा बहोरीबंद के ग्राम धुरी में खेत में आग लगने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी। दोपहर में बिलहरी चौकी क्षेत्र के ग्राम बिलहरी तथा शाम के समय माधव नगर के बंगला लाइन इलाके में भी आग की घटनाएं सामने आईं, जिससे यह सिलसिला दिनभर जारी रहा।
लगातार मिल रही सूचनाओं के चलते फायर ब्रिगेड को अलग-अलग स्थानों पर दौड़ लगानी पड़ी। हालांकि हर मौके पर टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पाया, लेकिन एक ही दिन में इतनी घटनाएं सामने आना प्रशासन और नागरिकों दोनों के लिए सतर्क रहने का संकेत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button