जबलपुरमध्य प्रदेश

लंबित मांगों को लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज में कर्मचारियों की भूख हड़ताल

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी

जबलपुर,यशभारत। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में लंबित मांगों के निराकरण को लेकर मध्यप्रदेश लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा जबलपुर एवं विभागीय शाखा के कर्मचारियों ने मंगलवार को एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर में बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।

आंदोलन को तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास अधिकारी-कर्मचारी संगठन ने भी समर्थन दिया। संघ के अनुसार चार चरणीय आंदोलन के तहत 20 अगस्त को काली पट्टी बांधकर कार्य तथा 24 से 26 अगस्त तक दो घंटे मौन रहकर विरोध जताया गया था। इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं होने पर भूख हड़ताल की गई।

संघ ने चेतावनी दी है कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्रशासन का पुतला दहन भी किया जाएगा।

आंदोलन में प्रांत महामंत्री अजय कुमार दुबे, संभागीय अध्यक्ष विपिन पीपरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष नरेश कुलस्ते ने बताया कि मांगों के निराकरण तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button