जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
सिहोरा का युवक 11 दिन से लापता, नागपुर स्टेशन पर आखिरी बार देखा गया

जिले के सिहोरा अंतर्गत घाट सिमरिया गांव के निवासी विनित कोल पिछले 11 दिनों से लापता हैं। विनित काम करने के लिए सिकंदराबाद गए हुए थे और अपने घर सिहोरा लौटने के क्रम में अचानक गायब हो गए।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, विनित अंतिम बार नागपुर रेलवे स्टेशन पर देखे गए थे। स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में उन्हें नागपुर से पटना एक्सप्रेस ट्रेन में बैठते हुए देखा गया था। हालांकि, वह जबलपुर स्टेशन तक नहीं पहुंचे और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। 11 दिन बीत जाने के बाद भी विनित के घर न लौटने से उनका परिवार गहरे सदमे में है।
विनित कोल के परिजनों ने लोगों से आग्रह की है कि अगर किसी को विनित के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
परिजनों का मोबाइल नंबर
विजय कोल: 7999960251, 7509354493







