भोपालमध्य प्रदेश

दान की प्याऊ में कीड़े और लोहे के स्क्रू, मरीजों को पिलाया जा रहा दूषित पानी जेपी अस्पताल में पेयजल व्यवस्था पर सवाल

दान की प्याऊ में कीड़े और लोहे के स्क्रू, मरीजों को पिलाया जा रहा दूषित पानी

जेपी अस्पताल में पेयजल व्यवस्था पर सवाल

भोपाल, यश भारत। राजधानी के जेपी अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के लिए दान में लगाई गई प्याऊ की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्याऊ के पानी में कीड़े और लोहे के स्क्रू जैसी चीजें मिलने की शिकायत सामने आई है। अस्पताल में दवा लेने के बाद पानी पीने पहुंचे मरीजों ने जब प्याऊ के अंदर झांककर देखा तो उन्हें पानी में गंदगी और अन्य सामग्री दिखाई दी। इसके बाद मरीजों ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मरीजों का कहना है कि अस्पताल में इलाज कराने आने वाले लोगों में कई मरीज ऐसे होते हैं जिन्हें दवा लेने के बाद पानी की जरूरत होती है। ऐसे में सार्वजनिक प्याऊ में साफ पानी के बजाय गंदगी मिलने से उनकी परेशानी बढ़ रही है। मरीजों ने पेयजल व्यवस्था की नियमित सफाई और पानी की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। मामले को लेकर संबंधित जिम्मेदारों से जानकारी लेने का प्रयास किया गया। प्रबंधन की ओर से बताया गया कि प्याऊ की सफाई कराई जा रही है। हालांकि प्याऊ के पानी में कीड़े और लोहे के स्क्रू मिलने की शिकायत ने अस्पताल की पेयजल व्यवस्था की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button