आखिर किसकी थी ‘पूंछ’… सांप की या चूहे की?, अफवाह से मचा हड़कंप, यात्री को अस्पताल पहुंचाया

जबलपुर यशभारत। पूर्णा से पटना जा रही गाड़ी संख्या 17610 ट्रेन के स्लीपर कोच में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक यात्री ने दावा किया कि उसे सांप ने काट लिया है। यात्री के मुताबिक उसने केवल पूछ देखी है अब वह पूछ सांप की है या फिर चूहे की यह साफ नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद देखते ही देखते पूरे कोच में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उतारकर उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया। घटना के कारण ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से रवाना हुई। इस संबंध में रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक
पूर्णा-पटना एक्सप्रेस के एस 8 25 वर्षीय सुपौल पटना निवासी विकास कुमार को सफर के दौरान सांप के काटने की आशंका से यात्रियों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कोच में किसी ने किसी जीव की पूंछ देखी, जिसके बाद यह चर्चा फैल गई कि वह सांप था। वहीं कुछ यात्रियों का कहना था कि वह केवल चूहे की पूंछ थी।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और चिकित्सकीय टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर संबंधित यात्री को स्टेशन पर उतारकर विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया गया। इस पूरे घटनाक्रम के चलते ट्रेन लगभग एक घंटे की देरी से रवाना हुई।हालांकि, देर तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यात्री को वास्तव में सांप ने काटा था या किसी अन्य कारण से उसकी तबीयत बिगड़ी थी। घटना ने ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों के बीच भय और असमंजस का माहौल बना दिया। रेलवे अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में अफवाह फैलाने के बजाय तत्काल रेलवे स्टाफ को सूचना दें। जानकारी के मुताबिक उक्त गाड़ी प्लेटफार्म नंबर चार पर समय 9:30 बजे आई जिसे डिप्टी एसएस कमर्शियल, डिप्टी एसएस ऑपरेटिंग, सी एंड डब्लू स्टाफ, रेलवे डॉक्टर एवं सांप पकड़ने वाले को मौके पर बुलाकर गाड़ी को चेक कराया जा रहा है पीड़ित यात्री से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बर्थ नंबर 69 के ऊपर सो रहा था तभी किसी चीज के काटने की आभास हुआ देखने पर उसे एक काटने वाली जीव की केवल पूंछ दिखी उसे पक्का नहीं मालूम की पूंछ चूहे की है अथवा सांप की उसे उपचार के लिए विक्टोरिया इलाज कराने के लिए कहा गया तो उसने उतरने से मना कर दिया। तथा स्वयं को स्वस्थ होना बताया। बहरहाल जो भी इस घटना के बाद ट्रेन में हड़कंप की स्थिति बन गई है।







