मध्य प्रदेशराज्य
आकाशीय बिजली की चपेट में आई एक महिला एवं दो बच्चे : स्थिति गंभीर.. क्षेत्र में हड़कंप

मंडला । क्षेत्र में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बीच स्थानीय देवरी कला बबलिया में आकाशीय बिजली का तांडव देखने को मिला। यहाँ एक रिहायशी मकान पर तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में घर में मौजूद तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। जिनमें एक महिला सुमंत्र और दो बच्चे शामिल है।
बताया गया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में नजदीकी बबलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद, तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल मंडला रेफर कर दिया गया। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।






