मध्य प्रदेशराज्य

अवैध शराब का भंडाफोड़ : 4.5 लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Table of Contents

सतना /मैहर यश भारत । पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चंडीगंज कटरा मोहल्ला निवासी रिंकू वर्मन अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

रेड के दौरान आरोपी के घर के अंदर से 35 कार्टूनों में कुल 323 बल्क लीटर देशी एवं अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें मैकडावल, 8PM, गोवा, बैगपाइपर, ऑफिसर चॉइस, मैजिक मोमेंट, वोडका एवं रम जैसे ब्रांड शामिल हैं। इसके अलावा 12 कार्टूनों में 148 लीटर बीयर (किंगफिशर, बडवाइजर, अल्ट्रा, लेमाउंट) भी जब्त की गई।

पुलिस ने कुल करीब 471 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपी रिंकू वर्मन (34 वर्ष), निवासी चंडीगंज कटरा मोहल्ला, को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व से ही अवैध शराब तस्करी, जुआ एवं रंगदारी जैसे मामलों में लिप्त रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर शराब के स्रोत एवं नेटवर्क की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button