जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दो लोग घायल…. मच गय हड़कंप

  • सिवनी यश भारत:-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड धनोरा के अंतर्गत आने वाले पिपरिया नाई के समीप दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर बाइक फसलने से दो लोग घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार सालीवाडा निवासी नीलेश कोरेती और हिम्मत सिंह बाइक से धनोरा तरफ जा रहे थे। जब वह नई पिपरिया के समीप अंशु बाबा धर्म कांटे के पास पहुंचे तो बाइक नियंत्रित होकर फिसल गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने धनोरा पुलिस और 108 वाहन में दी।

 

जिसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनोरा लाकर भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने बताया कि जानकारी मिली थी की मोटरसाइकिल से गिरकर 2 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu