अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर : बाइक सवार गंभीर घायल,खेरी ग्राम के समीप हुआ हादसा,कोतवाली पुलिस जांच में जुटि

सिवनी यश भारत:-जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत खेरी ग्राम जे समीप रात्रि में समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक में सवार होकर एक व्यक्ति सिवनी से घर जा रहा था। जब वह खेरी ग्राम के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार के सिर और शरीर मे गंभीर चोटें आई गई।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने 108 वाहन और कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद 100 डायल पुलिस वाहन के चालक देवेन्द्र कार्यम और आरक्षक विश्राम धुर्वे ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
लेकिन घायल व्यक्ति कौन है इसकी जानकारी नही मिल पाई। मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही घायल के संबंध में भी जानकारियां जुटाई जा रही है।