SAGAR NEWS-सागर में छात्रावास में निकला 12 फीट लंबा अजगर:बिल्ली को निगलकर टॉयलेट में कुंडली मारकर बैठा था, पकड़ने के बाद उगला …देखे… वीडियो…

सागर यशभारत। सागर के तिली क्षेत्र स्थित शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास में शुक्रवार को अजगर सांप घुस गया। सांप छात्रावास की टॉयलेट में कुंडली मारकर बैठा था। अजगर ने बिल्ली को निगल रखा था। जिसे देखकर छात्रावास प्रबंधन ने सांप पकड़ने में एक्सपर्ट अकील बाबा को सूचना दी। खबर मिलते ही अकील तुरंत असद खान के साथ मौके पर पहुंचे।

अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया गया। अजगर ने कुछ निगल रखा था। जैसे ही उसे पकड़ा और जमीन पर छोड़ा तो उसने मृत बिल्ली को उगल दिया। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि छात्रावास से पकड़ा गया अजगर करीब 12 फीट लंबा है। उसने बिल्ली को निगल रखा था। अजगर को पकड़कर वन विभाग के हवाले किया गया है। जहां से उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। अकील ने कहा कि पहले भी इस क्षेत्र में अजगर सांप निकलते रहे हैं।
