मध्य प्रदेशराज्य

डिंडौरी-मंडला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन बाइक सवारों की दर्दनाक मौत…. देखें पूरा वीडियो 

डिंडौरी। जिले के डिंडौरी-मंडला मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्का गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाईक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, बता दें कि एक मोटरसाइकिल में एक तथा दूसरे मोटरसाइकिल पर 2 लोग सवार थे वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी की दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सवारों की घटना स्थल पर मौत हो गयी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टक्कर का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइकें विपरीत दिशा से आ रही थीं। जैसे ही वे सक्का पेट्रोल पंप के सामने पहुंचीं, आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

 

इस बीच दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों बाइकों की तेज रफ्तार टक्कर स्पष्ट दिखाई दे रही है। पुलिस फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। पूरे घटनाक्रम में रोड़ के नियमों को दरकिनार कर गाड़ी चलाने वाले गाड़ी चालकों की लापरवाही के चलते घटना घटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button