जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

गढ़ा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला.. देखें वीडियो

डिवाइडर से टकराई कार, संजीवनी नगर पुलिस पहुंची मौके पर, सभी सुरक्षित

गढ़ा ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार, बड़ा हादसा टला.. देखें वीडियो

डिवाइडर से टकराई कार, संजीवनी नगर पुलिस पहुंची मौके पर, सभी सुरक्षित

जबलपुर, यश भारत। शहर के गढ़ा ओवरब्रिज पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और कार सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही संजीवनी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button